Headlines

CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

 

 

रानीखेत
CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

रानीखेत। कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, रानीखेत के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य सैनिक परिवारों के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

MOU के तहत पात्र वीर नारियों, वीर माताओं तथा बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को संस्थान के पात्र पाठ्यक्रमों में 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट प्रदान की जाएगी। वहीं, सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों, अग्निवीरों तथा उनके आश्रितों को 40 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट सहित 30 से अधिक प्रोफेशनल एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

शिक्षा और सही अवसर से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है : ब्रिगेडियर महाडिक

कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक ने कहा कि अच्छी शिक्षा और सही समय पर मिलने वाला अवसर किसी भी युवा के जीवन की दिशा बदल सकता है। सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए यह पहल इसी सोच की दिशा में एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ऐसे अनेक प्रोफेशनल पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जिनमें प्रशिक्षित युवाओं की मांग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। उन्होंने बताया कि हाल ही में गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट और भारतीय सेना के साथ भी संस्थान के MOU हुए हैं। अब कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के साथ हुआ यह समझौता सैनिक परिवारों के लिए शिक्षा के अवसरों को और व्यापक बनाएगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

ब्रिगेडियर महाडिक ने संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिकों और उनके आश्रितों से इस शैक्षिक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

सैनिक परिवारों की सेवा करना सम्मान और सौभाग्य : ललित मोहन जोशी

CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कहा कि सैनिक परिवारों की सेवा करना संस्थान के लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति सम्मान केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा, कौशल और भविष्य को मजबूत करने के ठोस प्रयासों में दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह MOU सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

1,400 से अधिक अग्निवीरों को दिया नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 1,400 से अधिक अग्निवीरों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। वहीं, आर्मी पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत के करीब 500 विद्यार्थियों ने भी अभियान में सहभागिता की।

सैन्य अधिकारियों, जवानों, अग्निवीरों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।

सजग इंडिया के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद ललित जोशी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना समाज की सामूहिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया।

लगभग 300 सैन्य अधिकारी, जवान, अग्निवीर, विद्यार्थी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *