Headlines

उत्तराखण्ड विधानसभा बजट सत्र 2026 – 11 मार्च की कार्यवाही का सार

उत्तराखण्ड विधानसभा बजट सत्र 2026 – 11 मार्च की कार्यवाही का सार

प्रातः 11:00 बजे से 12:20 बजे तक प्रश्नकाल संचालित हुआ, जिसमें माननीय सदस्यों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्न पूछे गए और सरकार की ओर से उनके उत्तर दिए गए।

12:20 बजे नियम 300 के अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई, जिस पर कुछ व्यवस्था संबंधी प्रश्न उठाए गए।

इसके उपरांत नियम 58 (कार्यस्थगन – अविलंब लोक महत्व के विषय) के अंतर्गत विपक्ष की ओर से कुल 5 सूचनाएँ प्रस्तुत की गईं। इनमें से 1 सूचना बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री शहज़ाद जी द्वारा लाई गई। सभी सूचनाओं पर चर्चा हुई तथा सरकार की ओर से उनका उत्तर भी दिया गया।

ये भी पढ़ें:   भाजपा गढ़वाल मंडल की बैठक में मिशन 2027 पर मंथन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष के सभी माननीय सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। अंत में नेता सदन द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर भाषण दिया गया।

आज की कार्यवाही के दौरान 5 विधेयक पारित किए गए। साथ ही बजट पर सामान्य चर्चा प्रारंभ हुई, जिसकी शुरुआत नेता प्रतिपक्ष के भाषण से हुई। इस विषय पर चर्चा कल भी जारी रहेगी।

नियम 53 के अंतर्गत दो सूचनाएँ स्वीकार की गईं।

रात्रि 11:25 बजे सदन की कार्यवाही कल प्रातः 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आज सदन की कार्यवाही लगभग 11 घंटे 25 मिनट तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *