उत्तरकाशी
बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत हनुमानचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,
एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान ।
आज दिनांक 29 मई 2024 को पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि हनुमान चट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है,
जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त यूटिलिटी वाहन (UK05CA1275) में 04 लोग सवार थे जो बड़कोट से जानकी
चट्टी की तरफ जाते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई।
घटना में तीन घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। SDRF टीम द्वारा घटना में मृत यूटिलिटी चालक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
