Headlines

बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई

रुद्रप्रयाग

बाबा केदार की पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान हुई ।

भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे पड़ाव फाटा को प्रस्थान किया।

उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुल रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि भगवान केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव पंचमुखी मूर्ति की देवडोली को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के स्वयं सेवक एवं हक- हकूकधारी पांवों में बिना कुछ पहने पैदल चलकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम तक पहुंचाते है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं विद्यार्थियों से करेंगे संवाद मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया अपना विजन*

आज गुप्तकाशी से प्रस्थान होते समय जगह- जगह श्रद्दालुजन तथा स्कूली बच्चे बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा कर रहे है।

सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *