Headlines

देहरादून से बड़ी खबर: नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, महिला की आईडी बनाकर 28 लाख से ज्यादा की ठगी

देहरादून से बड़ी खबर: नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, महिला की आईडी बनाकर 28 लाख से ज्यादा की ठगी

देहरादून: STF उत्तराखंड ने एक बड़े साइबर ठगी मामले का खुलासा करते हुए नाइजीरिया मूल के एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने एक महिला की पहचान चुराकर देहरादून के एक युवक से दोस्ती की और फर्जी बहानों से उससे 28 लाख रुपये से ज्यादा की रकम हड़प ली।

STF की टीम ने तकनीकी निगरानी और साइबर ट्रैकिंग के जरिए आरोपी को दिल्ली से दबोचा। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर पीड़ित को भरोसे में लिया और धीरे-धीरे रकम ट्रांसफर करवाई।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि इसके पीछे एक बड़े साइबर क्राइम गिरोह का हाथ हो सकता है। STF जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां कर सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *