Headlines

भाजपा ने पूर्व विधायक को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया

 

भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया

भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने यह कड़ा कदम उनके सोशल मीडिया पर अमर्यादित आचरण, सार्वजनिक छवि निर्माण में अति सक्रियता और संगठन के दिशा-निर्देशों की लगातार अवहेलना के चलते उठाया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

उनके द्वारा दिए गए जवाब से संगठन संतुष्ट नहीं था। पार्टी ने पाया कि राठौर लगातार अनुशासन और मर्यादा का उल्लंघन कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पार्टी का कहना है कि संगठन की गरिमा और अनुशासन से कोई ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो।

सुरेश राठौर 2012-17 तक विधायक रहे और लंबे समय से पार्टी से जुड़े थे, लेकिन हाल के समय में उनकी गतिविधियाँ पार्टी लाइन से भटकती नजर आ रही थीं। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *