Headlines

भाजपा ने प्रदेश मे संगठनात्मक चुनाव संचालन के लिए चुनाव अधिकारी घोषित किए

देहरादून

भाजपा ने प्रदेश मे संगठनात्मक चुनाव संचालन के लिए चुनाव अधिकारी घोषित कर दिये हैं।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ के लक्ष्मण की सहमति के बाद यह नियुक्ति की है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के सहमति पर प्रदेश चुनाव अधिकारियों व सह चुनाव अधिकारियों की घोषित किए हैं । पूर्व मंत्री राजपुर विधायक खजान दास को प्रदेश चुनाव अधिकारी व पुष्कर सिंह काला , राकेश गिरी , मीरा रतूड़ी को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है ।

ये भी पढ़ें:   देहरादून के बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी समेत 3 और गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *