Headlines

केदारनाथ में पटाखे जलाकर धाम की पवित्रता भंग करने पर अभियोग पंजीकृत

केदारनाथ में पटाखे जलाकर धाम की पवित्रता भंग करने पर अभियोग पंजीकृत

जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर निरन्तर निगरानी रखते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया मॉनीटरिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि ‘sumit_ke_blog’ नामक इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले सुमित नामक व्यक्ति ने एक वीडियो (रील) प्रसारित किया है।

इस वीडियो में उक्त व्यक्ति श्री केदारनाथ धाम मंदिर परिसर के समीप अपने दोस्तों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन का जश्न मनाता हुआ दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:   पटेलनगर क्षेत्र के भुड्डी गांव में हुयी युवक की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

वीडियो में वह अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने और पटाखे फोड़ने की पुष्टि कर रहा है।

केदारनाथ जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर इस प्रकार का कृत्य करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था को ठेस पहुंची है।

पुलिस कार्यवाही – मामले की गंभीरता को देखते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 11/2026 धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(3) का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रकरण में विवेचनात्मक कार्यवाही तथा अभियुक्तों की पहचान प्रचलित है।

अपील – रुद्रप्रयाग पुलिस सभी तीर्थयात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील करता है कि धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:   मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली जनपदों की समीक्षा बैठक घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO

किसी भी प्रकार की ऐसी वीडियो या रील न बनाएं जिससे जनमानस की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचे।

मर्यादित आचरण न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *