Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  Narendra Modi  की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा के दृष्टिगत आज उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  Narendra Modi  की प्रस्तावित “शीतकालीन यात्रा” के दृष्टिगत आज उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र पहुंचकर माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल, मुखीमठ (मुखवा) क्षेत्र में तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इसके उपरांत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए प्रधानमंत्री  की इस महत्वपूर्ण यात्रा को स्मरणीय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*

*साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय संस्कृति एवं पारंपरिक धरोहर को प्रदर्शित करने के संबंध में भी विशेष प्रबंध किए जाएं, जिससे प्रदेश का समृद्ध पर्यटन और अधिक सशक्त हो।*

*देवभूमि उत्तराखण्ड की दिव्यता एवं आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।  प्रधानमंत्री का देवभूमि में स्वागत करने हेतु हम सभी उत्साहित हैं।*

ये भी पढ़ें:   CM चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन, 3.17 लाख खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा CM धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *