Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।

दिल्ली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न भागों में हाल ही में आई आपदा और अतिवृष्टि से सड़कों व पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से तत्काल सहयोग का अनुरोध किया।

राज्य के अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी और शीघ्र सहायता की आवश्यकता जताई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की ओर से सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी और आपदा प्रभावित सड़कों व पुलों के पुनर्निर्माण में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चमोली टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए जिला प्रशासन की ओर रेस्क्यू अभियान को और तेज कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *