Headlines

सीएम धामी ने जनपद में स्थापित किए गए कंट्रोल रुम का अवलोकन कर यात्रा मार्ग एवं धाम में लगाए गए CCTV फुटेज का निरीक्षण किया ।

रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय एवं यात्रा हेतु नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियों को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया*

*इस अवसर पर केदारनाथ यात्रा निर्देशिका का विमोचन एवं यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता के लिए चयनित यात्रा (धर्म) मित्रों को ट्रैक सूट भी प्रदान किए।*

*इस दौरान जनपद में स्थापित किए गए कंट्रोल रुम का अवलोकन कर यात्रा मार्ग एवं धाम में लगाए गए CCTV फुटेज का निरीक्षण किया*

*अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्गों पर भी बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही कपाट खुलने के दिन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।*

ये भी पढ़ें:   01 एवं 02 जुलाई को कई जनपदों में बहुत भारी वर्षा की संभावना*,

*श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए हम कार्य कर रहे हैं*

*देवभूमि आने वाले लोगों को यात्रा के दृष्टिगत कोई भी समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार चारधाम यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *