Headlines

कांग्रेस विधायक ने सीएम धामी को लिखा पत्र, कहा- मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया है मेरा इलाज कराएं

देहरादून

कांग्रेस विधायक ने सीएम धामी को लिखा पत्र, कहा- मेरा मानसिक संतुलन बिगड़ गया है मेरा इलाज कराएं

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिलक राज बेहड का एक पत्र वायरल होने से प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है ।

कांग्रेस विधायक ने दुखी मन से सीएम धामी को पत्र लिखकर कहा है कि उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है ।

उनके मानसिक संतुलन की अच्छे से अस्पताल में उच्च स्तरीय इलाज कराया जाए । हम बात कर रहे हैं किच्छा से वर्तमान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ की जिन्होंने सीएम धामी को पत्र लिखा है।

और अपना मानसिक संतुलन खराब होने की बात कहते हुए कहा है कि उनकी उच्च स्तरीय मानसिक संतुलन की जांच कराई जाए और अगर सच में उनका मानसिक संतुलन खराब पाया जाता है ।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित नगर पालिका सभागार में आयोजित शरदोत्सव-2026 के सांस्कृतिक संध्या समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

तो सरकारी खर्चे में उनका इलाज भी कराया जाए। कांग्रेस विधायक ने किच्छा से पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाषण में कहा था कि कांग्रेस के तिलक बेहड़ का मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है,।

उनका उपचार दिल्ली एम्स या आगरा में चेकअप कराया जाए। आंखें भी खराब होने की बात कही थी। इसकी भी जांच कराई जाए। राजेश शुक्ला के बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिस पर अब तिलक राज बेहड़ में प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी को पत्र लिखा है।

तिलक राज ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में इस तरह की भाषा का प्रयोग पहली बार किया गया है। इससे मुझे काफी मानसिक कष्ट पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *