Headlines

उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण देवलसारी खड्ड एवं मुराडी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर मलवा व पानी घरों में घुस गया देखिए वीडियो

उत्तरकाशी,

उत्तरकाशी अतिवृष्टि से नौगांव क्षेत्रांतर्गत प्रभावित क्षेत्र में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण देवलसारी खड्ड एवं मुराडी खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कई स्थानों पर मलवा व पानी घरों में घुस गया।

सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बड़कोट से निरीक्षक

राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं, किन्तु एक मकान में मलवा व पानी घुस गया है।

वर्तमान में एसडीआरएफ टीम द्वारा रेस्क्यू कार्य सतत रूप से जारी है।

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *