Headlines

मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। 

देहरादून

मसूरी घूमने गए पांच युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।

रात मसूरी घूमने गए थे और वहीं रुके थे। सुबह देहरादून  वापस लौटते हुआ हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना परिजनों को दी गई है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में एक युवती समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

बताया जा रहा हैं कि वाहन में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में तीन युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान

जबकि तीन घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस द्वारा ये भी बताया जा रह हैं कि, सभी मसूरी रोड स्थित आईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं है। इस घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *