Headlines

गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय वित्त मंत्री  Nirmala Sitharaman से मुलाकात कर उत्तराखंड के संदर्भ में आगामी आम बजट को लेकर चर्चा की  उत्तराखंड और विशेष रूप से गढ़वाल के लिए क्या किया जा सकता है।

दिल्ली

इस बात पर भी चर्चा हुई कि पहाड़ से पलायन को रोकने और इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए किस तरह प्रावधान किए जा सकते हैं।

वित्त मंत्री से गढ़वाल लोक सभा में कुछ जगहों पर बैंकों की कुछ शाखाओं को जल्द खोलने का निवेदन किया ताकि बैंकिंग सुविधाओं के लिए यहां के नागरिकों विशेषकर भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों को अपनी पेंशन एवं सेना सहित अन्य क्षेत्रों में कार्यरत नागरिकों के परिवारों को लंबी दूरी ना तय करनी पड़े।

ये भी पढ़ें:   BKTC CEO की चिट्ठी से सवाल, क्या मंदिरों के दान-चढ़ावे को लेकर अंदरखाने बढ़ी चिंता?

साथ ही पौड़ी में बहुउद्देशीय प्रस्तावित प्लैनेटेरियम एवं माउंटेन म्यूजियम के लिए भी आर्थिक निधि प्रदान करने का अनुरोध किया।

मंत्री ने आश्वस्त किया कि वह इस दिशा में सकारात्मक सहयोग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *