देहरादून
राजधानी की सड़कों पर रील बनाने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ एसएसपी देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया है
सोशल मीडिया पर राजपुर रोड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दो कारों (UK07HJ-3133 और UK07FD-8178) में सवार कुछ युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए हुड़दंग मचा रहे थे।
एसएसपी के निर्देशों पर डालनवाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर दोनों गाड़ियों को ट्रेस किया।
पुलिस ने दोनों चालकों समेत कुल 06 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन (MV) एक्ट के तहत सीज कर दिया है,
जबकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
दून पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि सड़कों पर जनसुरक्षा से खिलवाड़ और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
