Headlines

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार सीएम धामी ने दी बधाई

जयपुर

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार*

पीएम सूर्यधर योजना में लगातार चौथे साल उल्लेखनीय प्रदर्शन पर यूपीसीएल को केंद्रीय नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय की ओर से पुरस्कृत किया गया है।

जयपुर में आयोजित क्षेत्रीय समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव को यह पुरस्कार प्रदान किया,

यूपीसीएल को पुरस्कार के साथ साथ 9.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भी दी गई।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उत्तराखंड में अब तक 14 हजार से अधिक घरों के ऊपर सोलर रूफ टाॅप स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे कि करीब 50 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

इस मौके पर सचिव ऊर्जा डाॅ आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव रंजना राजगुरू भी उपस्थित थे।

*पीएम सूर्य घर योजना में उत्तराखंड ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है – सीएम धामी*

*यह योजना परंपरागत ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भरता कम करते हुए लोगों की आर्थिक की भी संवारने का एक माध्यम है.पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री कहा  यूपीसीएल इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई का हकदार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *