Headlines

38 वे राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक रजत और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पहनाए मेडल

देहरादून

38 वे राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने एक रजत और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

इन दोनों स्पर्धा में गोल्ड मेडल हरियाणा के हिस्से आया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हाल में नेटबॉल के विजेताओं को पदक पहनाए और सभी विजेताओं को बधाई दी।

इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नेटबॉल में हमारे उत्तराखंड की पुरुष टीम फाइनल मैच में बहुत मामूली अंतर से गोल्ड से चूक गई लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने फाइनल में जिस तरह से अंतिम क्षणों तक जोरदार संघर्ष किया उसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। नेटबॉल में उत्तराखंड की पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। नेटबॉल की महिला स्पर्धा में भी उत्तराखंड की लड़कियों ने ब्राउंज मेडल जीता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अभी नेटबॉल में कई इवेंट बाकी है और आशा है कि हमारी टीमें आने वाले इवेंट में गोल्ड भी लेकर आएंगी।

ये भी पढ़ें:   चमोली मायापुर–पीपलकोटी टनल हादसा: SDRF का राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी

इस मौके पर ऑल इंडिया नेटबॉल संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने कहा कि उन्होंने कई बार राष्ट्रीय खेलों में शिरकत की है लेकिन ऐसी मेजबानी इससे पहले कहीं देखने को नहीं मिली। उन्होंने खेलों के दौरान शानदार खेल सुविधाओं और रहने, खाने, ठहरने आदि की उच्च स्तरीय व्यवस्थाओं के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

यह रहे विजेता

पुरुष वर्ग
हरियाणा गोल्ड मेडल

उत्तराखंड सिल्वर

हिमाचल प्रदेश और दिल्ली ब्रांउज

महिला वर्ग
हरियाणा गोल्ड

राजस्थान सिल्वर

उत्तराखंड व तेलंगाना ब्रांउज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *