देहरादून जिले में मंगलवार को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी
देहरादून जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
