देहरादून फायरिंग मामला: चंद घंटों में पुलिस ने कार सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
देहरादून देहरादून के कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने फायरिंग की, जिसमें साहिल नाम का युवक घायल हो गया। घायल को महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

