Headlines

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में सम्पन्न हुई उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक

देहरादून

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में सम्पन्न हुई उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए,

8 अगस्त को गढ़वाल मंडल के सभी जिला एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक देहरादून में आयोजित होगी,

कुमाऊं मंडल के सभी जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हल्द्वानी में 16 अगस्त को होगी,

इन दोनों बैठकों की समन्वय की दृष्टि से प्रदेश महामंत्री से तरुण बंसल को जिम्मेदारी दी गई,

प्रदेश में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा ,

तिंरगा यात्रा के समन्वय की जिम्मेदारी युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली को सौंपी गई,

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

11 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट द्वारा संचालित किया जाएगा,

17 अगस्त को लोकसभावार बैठक के क्रम में गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले लोकसभा एवं विधायकों की बैठक देहरादून में होगी,

18 अगस्त को इसी तरह कुमाऊँ मंडल के सांसदों एवं विधायकों की बैठक होगी।

इन दोनों बैठकों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत को दी गई ,

19 अगस्त से बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ और 23 अगस्त से शक्ति केंद्रों की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इसके उपरांत संपूर्ण सितंबर माह में एक विशेष अभियान के तहत पार्टी के ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं उनके साथ बैठके की जायेंगी जो विशेषकर किसी संगठनात्मक या अन्य दायित्वों में नहीं हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *