Headlines

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान, अमित शाह बोले- यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से अलंकृत किया

इस सम्मान के साथ उत्तराखंड यह निशान पाने वाला देश का 16वां राज्य बन गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा से अपनी अलग पहचान बनाई है। चारधाम यात्रा, कुंभ और आपदा के दौरान पुलिस का काम सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से आम जनता को समयबद्ध न्याय मिलेगा। मई 2027 के बाद की FIR में 3 साल में सजा दिलाने का लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

उन्होंने पुलिस के 206 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।

CM धामी ने कहा कि यह निशान पुलिस की सेवा और साहस की राष्ट्रीय मान्यता है। राज्य गठन के समय 13 हजार जवान थे, आज 26 हजार से ज्यादा हैं। महिलाओं की भागीदारी 14% तक पहुंच गई है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में 4 साल में 7 हजार से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार और 307 करोड़ से ज्यादा का नशा जब्त किया गया।

समारोह में IG नारायण सिंह नपलच्याल, CFO वंश बहादुर यादव को विशिष्ट सेवा पदक और SP जगदीश चन्द्र, प्रतिमा भट्ट, सौहकार पुण्डीर को सराहनीय सेवा पदक दिया गया। इस दौरान पुलिस के विशेष डाक आवरण और पत्रिका का भी विमोचन हुआ।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *