देहरादून विकास नगर
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के आर्केडिया क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर
देवभूमि सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर से भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया
इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से आमजन को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
विधायक पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके
उन्होंने देवभूमि सर्व समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
