Headlines

सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

देहरादून
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शिविरों में स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय शिविरों के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाई जाएगी। शिविर में पात्र लाभार्थियों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति में मेडिकल कैंप आयोजित करने तथा ट्री प्रोटेक्शन एक्ट एवं मानव-वन्यजीव संघर्ष के संबंध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सटीक रणनीति से शातिर नकबजन गिरोह चढ़ा दून पुलिस के हत्थे

कैबिनेट मंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को शिविर की तिथि, स्थल, नोडल अधिकारी, योजनाओं एवं उपलब्धियों सहित विस्तृत कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रमों से अलग स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार होर्डिंग्स एवं बैनर आदि के माध्यम से करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *