Headlines

कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

देहरादून

 

हरबंस कपूर जी०बी०आई०सी० कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन; खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं संपन्न

कौलागढ़ स्थित हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में खेल और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र की विधायक सविता कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए विद्यालय परिसर में नवनिर्मित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।

​इस अवसर पर सहसपुर विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कनिष्ठ वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं—जैसे संस्कृत नाटक, समूहगान, संस्कृत श्लोक उच्चारण, आशुभाषण और वाद-विवाद—में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

​कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं सफल संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्या व खंड संयोजक शिवानी पेटवाल तथा डॉ. गीता राम नौटियाल के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *