Headlines

सेवा संकल्प अभियान: विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सेलाकुई में लगाया आंगन मिलन सेवा चौपाल, घर-घर जाकर सुनी समस्याएं

देहरादून

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेलाकुई में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेलाकुई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मातृ एवं शिशु कल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित माताओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा माताओं तक आवश्यक सेवाएं एवं पोषण संबंधी जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचता है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

 

इस अवसर पर नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म में सहभागिता की। साथ ही पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य, पोषण और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना रहा।

विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज की नींव स्वस्थ माताओं और बच्चों से रखी जाती है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण तथा महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े विषय जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आंगनबाड़ी केंद्र इन सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा एवं सहयोग की भावना के साथ पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरसवाण, पार्षद किरण पंवार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मनीषा खड्गा, सहायिका साधना सहित आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकत्रियां एवं क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *