अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीएम धामी / 149 करोड़ की पेंशन ट्रांसफर*
मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर प्रदेश के बुजुर्गों को नमन किया
और कहा कि देश और प्रदेश की तरक्की में वरिष्ठजनों का बड़ा योगदान है। इस मौके पर सीएम धामी ने 9 लाख 92 हजार लाभार्थियों के खाते में 149 करोड़ की पेंशन भी ट्रांसफर की।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।
सीएम ने कहा कि ये दिन हमारे बड़े-बुजुर्गों के प्रति सम्मान और एकजुटता प्रकट करने का दिन है। उन्हीं की दी हुई विरासत को आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। सीएम ने कहा कि पितृ पक्ष के इस दौर में पितरों और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्रदेश पर बना रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कई बड़ी सौगातें भी दीं। समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रदेश के 9 लाख 92 हजार पेंशन लाभार्थियों के खातों में 149 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।
इसके साथ ही सीएम ने NIVH के बच्चों के लिए 19 लाख रुपये की सहायता राशि भी दी और दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कोचिंग की शुरुआत की।
सीएम धामी ने सभी वरिष्ठजनों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और उनकी सम्मान राशि सीधे उनके खाते में पहुंचाई जा रही है।
