देहरादून
धरोहर-2026′ का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का रंगारंग समापन हुआ
*दूसरा दिन:* फ्रेशर-फेयरवेल पार्टी में दर्शन फर्स्वाण, सौरभ मैठाणी, रोहित चौहान और ललित गित्यार ने पहाड़ी गीतों से समां बांध दिया।
*अंतिम दिन:* स्टार ईव में बॉलीवुड गायक वरुण जैन और इंडियन आइडल फेम दीपक महर की प्रस्तुति पर 2000 से ज्यादा छात्र देर रात तक झूमते रहे।
*मुख्य अतिथि* स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने और संस्कृति व संस्कारों को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा – _”हमारी असली धरोहर आप जैसे युवा हैं।”_
इस दौरान सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी को बधाई दी।

