ऋषिकेश
आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान
जनपद में 2 एवं 3 नवंबर को अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी,
हरिपुर कलां , कृष्णा नगर कॉलोनी , छिदरवाला गुमानीवाला क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही,
रात्रि में हरिपुर कलां में दबिश के दौरान 01 महिला एवं 01 पुरुष को 02 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया,
3 नवंबर 2026 को 02 अभियुक्तों को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया,
आरोपी के पास से 40 बियर 60 पव्वे एवं 10 हाफ अंग्रेजी शराब बरामद की गई ।
संपूर्ण कार्यवाही में लगभग 05 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई ,
दोनों अभियुकताओ के विरुद्ध धारा 60/63आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ,

