देहरादून
उत्तराखंड में 24 PCS अधिकारियों के तबादले / डिप्टी कलेक्टर बदले
उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।
शासन ने 12 नवम्बर 2026 को आदेश जारी कर राज्य सिविल सेवा, कार्यकारी शाखा के 24 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखण्ड शासन, कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 से जारी आदेश संख्या- 879 के अनुसार, 24 डिप्टी कलेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।
राजकुमार पाण्डे को चमोली से डिप्टी कलेक्टर देहरादून,
बृजेश कुमार तिवारी को उत्तरकाशी से डिप्टी कलेक्टर टिहरी
अभय प्रताप सिंह को ऊधमसिंहनगर से डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है
उप नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर रही शिप्रा जोशी को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल,
डिप्टी कलेक्टर देहरादून रही अपर्णा डौंडियाल को अधिशासी निदेशक, डोईवाला चीनी मील
अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मील रहे अजयवीर सिंह को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।
तुषार सैनी को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल,
मनीष बिष्ट को ऊधमसिंहनगर सिडकुल से निदेशक, प्रशासन एवं मॉनीटरिंग, पंतनगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया है।
देवानन्द को उत्तरकाशी से पौड़ी गढ़वाल,
गौरव पाण्डेय को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल
कुमकुम जोशी को देहरादून से हरिद्वार,
रेखा कोहली को नैनीताल से ऊधमसिंहनगर
मुकेश चन्द्र रमोला को उत्तरकाशी से देहरादून भेजा गया है।
अमृता शर्मा को ऊधमसिंहनगर से नैनीताल,
नवाजिश खलीक को नैनीताल से अल्मोड़ा,
शालिनी मौर्य को पौड़ी से हरिद्वार,
चन्द्रेश्वर को चमोली से उत्तरकाशी
मंजू राजपूत को टिहरी से हरिद्वार भेजा गया है।
अबरार अहमद को चमोली से उत्तरकाशी,
सुनील कुमार को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग,
नीतू डांगर को चम्पावत से हरिद्वार,
संजय कुमार को अल्मोड़ा से ऊधमसिंहनगर,
रेखा को पौड़ी से ऊधमसिंहनगर
कृष्णा त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से चमोली भेजा गया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे।

