Headlines

लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों को निंबूवाला स्थित पर्यटन विभाग के प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया।

देहरादून

देहरादून में लोकसभा चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारियों को निंबूवाला स्थित पर्यटन विभाग के प्रेक्षागृह में प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सोनिका ने पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह चुनाव पूर्व प्रशिक्षण में बताई जा रही बातों का चुनाव के दौरान पूरा ध्यान रखें।
ईवीएम के संचालन से लेकर लिफाफों को सील करने तक में तय प्रक्रिया का पालन करें। साथ ही पोलिंग पार्टी में शामिल अधिकारी और कर्मचारी किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी, प्रत्याशी के अभिकर्ता, किसी अन्य व्यक्ति, संस्था से कोई सामान, वाहन या अन्य वस्तु न लें। मतदान पार्टी को आवंटित वाहन से ही पोलिंग बूथ पर पहुंचें और उसी वाहन से वापस लौटें।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *