Headlines

हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार किया तेज

हरिद्वार

 

हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत टिकट मिलने के बाद से लगातार जनसंपर्क अभियान में जुट गए है जिस क्रम में वे सबसे पहले हरिद्वार लोकसभा सीट में अपने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे है।

गुरुवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बने एक बैकेट हॉल में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस मौके पर  उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता  शार्ट नोटिस पर भी भारी तादाद में एकत्र हुआ है।

वही उन्होंने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि पूरे देश से कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की विचारधारा को समाप्त करना है, किस से है मुकाबले के सवाल पर बोलते हुए त्रिवेंद्र ने कहा कि उनका किसी अन्य से कोई मुकाबला नही है अगर किसी का होगा तो वह भाजपा से होगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर इंटर कॉलेज के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का किया उद्घाटन

वही खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के उनके खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़े जाने के विषय मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे किसी उमेश कुमार को जानते ही नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *