Headlines

उत्तराखंड की पांचों लोक सभा मतदान केंद्रों की होगी वेब कास्टिंग

देहरादून

मतदान केंद्रों की होगी वेब कास्टिंगउ

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रदेश के सभी 11729 बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है इसके साथ ही करीब 50 फ़ीसदी बूथों को वेब कास्टिंग से जोड़ा जा रहा है जिसके लिए वेब कास्टिंग टीम भी बना दी गई है जबकि जो भी कंपनी इस वेब कास्टिंग को तैयार कर रही है उन्हें साफ निर्देश दिए गए हैं कि जिला स्तर और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएं जिससे कंट्रोल रूम के जरिए वेब कास्टिंग किए गए बूथ की निगरानी की जा सके..।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि वेब कास्टिंग के लिए 5892 ऐसे बूथों को चिन्हित किया गया है जहां नेटवर्किंग की समस्या नहीं है वेब कास्टिंग के अलावा चुनाव ड्यूटी में आए कर्मियों के लिए सभी 11729 बूथ पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के साथ साथ आपातकालीन स्थिति के लिए सभी मतदान अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, हैली सर्विस, नजदीकी पुलिस स्टेशन, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस की डिटेल दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *