Headlines

पिथौरागढ़ एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

*जनपद पिथौरागढ़

एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।

उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

*मृतको का विवरण*

1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *