Headlines

लाल कुआं में हर रात जंगली जानवरों के आ जाने से लोगों में भय का माहौल हुआ ।

लालकुंवा
लाल कुआं में हर रात जंगली जानवरों के आ जाने से लोगों में भय का माहौल हुआ व्याप्त।

लालकुआं स्थित स्लीपर फैक्ट्री में आज पुनः विशालकाय भालू के पहुंच जाने के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

एक दिन पहले वन विभाग ने भालू का रैस्क्यू कर उसे जंगल में पहुंचाया था।

बीते दिन आइटीबीपी और स्लीपर फैक्ट्री के बीच से वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर जंगल में पहुंचाया गया ।

भालू आज फिर देर रात पानी की तलाश में स्लीपर फैक्ट्री में पहुंच गया, अर्ध रात्रि को स्लीपर फैक्ट्री के पानी के तालाब के आसपास चहल कदमी करते हुए भालू को फैक्ट्री के कर्मचारियों ने देखा जिससे फैक्ट्री परिसर में पुनः हड़कंप मच गया, और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।
बता चलें कि भालू बीते रात भी पानी के तलाश में 25 एकड़ कालोनी के रास्ते इंडिया आयल लिंक रोड से होते हुए रात लगभग 10:30 बजे स्लीपर फैक्ट्री में दाखिल हुआ था। टांडा के जंगल में पानी का अभाव होने के चलते जंगली जानवर आबादी की ओर को रुख कर रहे हैं, 15 दिन पूर्व लालकुआं के वार्ड नंबर 3 में देर रात चीता घूमता हुआ देखा गया, ।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *