Headlines

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह

शासकीय आवास में उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश की सभी सड़कों को मानसून के बाद एक माह की सीमा निर्धारित करते हुए जल्द से जल्द गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को कांवड़ मेले के दृष्टिगत सुरक्षा की सभी तैयारियों को पुख्ता करने, घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था आदि का भी विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया।

बैठक के दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में धारण क्षमता के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाएं एवं पर्यटन स्थलों पर भी पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने हेतु रिक्त स्थानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिन सरकारी गेस्ट हॉउस की स्थिति सही नहीं है उनकी मेंटेनेंस कराई जाएगी साथ ही वहां पर पर्यटकों के दृष्टिगत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

अधिकारियों को जीएसटी चोरी रोकने एवं कलेक्शन बढ़ाने, इसके लिए जरूरत पड़ने पर अभियान चलाने के साथ ही प्रदेश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *