Headlines

बड़कोट मे चल रहे पेयजल संकट के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

देहरादून

बड़कोट पेयजल संकट समाधान के लिए सीएम का जताया आभार

धामी ने जनता से किया वादा निभाया ।

बड़कोट मे चल रहे पेयजल संकट के समाधान के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
मनवीर चौहान ने कहा कि सोमवार को क्षेत्र के लोगोँ एवं बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की थी और समस्या के बारे मे अवगत कराया था।

सीएम ने उनकी मांगों को सुना और स्थायी समाधान के लिए अश्वासन दिया।

मनवीर चौहान ने कहा कि बड़कोट नलकूप योजना को स्वीकृति मिल गयी है और 2.90 लाख रुपये जारी कर दिये गए है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित

सीएम ने एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने और तीन माह मे कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा बड़कोट पंपिंग पेयजल योजना भारत सरकार से स्वीकृत होनी है और जल्दी ही यह योजना धरातल पर उतरेगी। योजना की अनुमानित लागत और सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

तीन माह के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जायेगी।
बड़कोट मे जल न होने की स्थिति मे पानी के बिल पर सीएम ने लोगों को आश्वस्त किया कि इसका परीक्षण किया जायेगा और उस अवधि मे पानी न आने पर बिल माफ किये जायेंगे।

क्षेत्रवासियों की मांग के अन्य विंदुओं पर भी सकारात्मक निर्णय लिया जायेगा सीएम ने अश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जन मुद्दों पर धामी सरकार गंभीरता से सुनवाई कर रही है और आम आदमी की पहुँच सीएम और मंत्री विधायकों तक है।

ये भी पढ़ें:   सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में धरोहर-2026' का भव्य समापन, वरुण जैन की परफॉर्मेंस पर झूमे छात्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *