Headlines

मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक ली । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जनप्रतिनिधियों के सुझावों से होता है सुनियोजित विकासः आपदा के दृष्टिगत हर समय सचेत और सतर्क रहें अधिकारी*

देहरादून

जनप्रतिनिधियों के सुझावों से होता है सुनियोजित विकासः मुख्यमंत्री*

*आपदा के दृष्टिगत हर समय सचेत और सतर्क रहें अधिकारी*

अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनायें ताकि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर हो,

मुख्य मंत्री पुष्कर सिह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों की बैठक की

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून की तैयारियां समानान्तर चले नालों, नहरों की नियमित सफाई की जाए।

उन्होंने कहा मानसून का अभी एक माह का समय है आपदा को ध्यान में रखकर पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित की जाए।

उन्होने कहा जनपद टिहरी के तोला गांव में 50 परिवारों के 300 लोगो को रेक्स्यू कर बचाया गया है।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल देहरादून पुलिस ने 85 लाख रुपये से अधिक की भूमि धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने स्थानीय प्रशासन की सराहना की और कहा कि समय रहते पूरा गांव खाली नही किया जाता तो काफी जनहानि होती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें आपदा के दृष्टिगत मिशन के तहत कार्य को अंजाम देना होगा, मानसून सीजन समाप्त होने के बाद हम समस्याओं को भूले नहीं बल्कि भविष्य में आने वाली समस्याओं के लिए हमें जागरूक होकर कार्य करना होगा।

उन्होने कहा जिन योजनाओं का शिलान्यास हो गया है उन योजनाओं का लोकार्पण भी अवश्य हो ताकि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को समय से मिल सके।

उन्होने सडक की खराब हालत पर लोनिवि के मुख्य अभियंता को निर्देश दिये वर्षाकाल का सीजन चला रहा है अस्थाई तौर पर सडके गडडा मुक्त हों और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर 15 सितम्बर से सडकों का कार्य प्रारम्भ करना 15 अक्टूबर तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

उन्होंने कहा जहां-जहां मार्गों पर जेसीबी लगी है उन जेसीबी मे जीपीएस सिस्टम अनिवार्य रूप से लगा हो यह भी सुनिश्चित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *