Headlines

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्तराखंड के कैप्टन दीपक सिंह शहीद

देहरादून

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी में उत्‍तराखंड का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, इस मुठभेड़ में चार आतंकियों के मारे जाने की सूचना है. वहीं जम्मू कश्मीर में डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आतंकी मुठभेड़ में देहरादून निवासी 25 वर्षीय कैप्टन दीपक सिंह का बलिदान हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैप्टन दीपक सिंह की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य भूमि उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह जी को कोटिशः नमन उन्होने कहा की माँ भारती की सेवा में कैंप्टन दीपक सिंह ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें:   हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ*  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *