Headlines

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 10 दिन के भीतर शासनादेश जारी राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

देहरादून

राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के 10 दिन के भीतर शासनादेश जारी

*मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक विद्युत दरों में 50 प्रतिशत सब्सिडी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 16 सितम्बर को की गयी घोषणा ,

घोषणा के क्रम में राज्य के घरेलू श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी प्रदान करने के सम्बन्ध में शासनादेश जारी किया गया,

सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी किया गया शासनादेश,

उत्तराखण्ड राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत टैरिफ में सब्सिडी निम्नानुसार प्रदान की जायेगी।

हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow bound area) के घरेलू श्रेणी के ऐसे विद्युत उपभोक्ता जिनका मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट तक है, को लागू विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसनी के उच्चीकरण किये जाने पर क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय परिवार ने विधायक सहदेव पुंडीर का आभार व्यक्त किया

हिम-आच्छादित क्षेत्र (Snow bound area) का निर्धारण प्रचलित नियमों के अनुसार सम्बन्धित क्षेत्र की समुद्र तल से ऊंचाई के आधार पर करते हुए ही योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

. अन्य क्षेत्रों के घरेलू श्रेणी के ऐसे उपभोक्ता जिनका अनुबन्धित विद्युत भार 1 किलोवाट तक तथा मासिक विद्युत उपभोग 100 यूनिट तक है, को विद्युत दरों (विद्युत कर सहित) में 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जायेगी ये सब्सिडी 01 सितम्बर, 2024 से की गई विद्युत खपत पर अनुमन्य होगी।

*राज्य सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है।*

*बिजली के बिल में सब्सिडी का निर्णय राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।*

ये भी पढ़ें:   कैंट विधायक सविता कपूर द्वारा हरबंस कपूर राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, कौलागढ़ में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया

*इससे राज्य के नागरिकों पर वित्तीय बोझ कम होगा और ऊर्जा के उचित उपभोग को प्रोत्साहन मिलेगा।*

*पर्वतीय हिमाच्छादित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को विशेष रूप से राहत मिलेगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *