देहरादून
उत्तराखण्ड में मिलावटी देशी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ प्रदेशव्यापी छापेमारी अभियान शुरू
देवभूमि में मिलावटखोरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त, मिलावटखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया,
राज्य के सभी जनपदों में अभियान शुरू किया गया,
देशी घी और मक्खन के साथ ही मिठाई की दुकानों से सैंपल भी लिये गये,
राज्य में मिलावटी घी और मक्खन बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर लड्डू का सैंपल लेकर जांच के निर्देश दिए हैं साथ ही बाजार में बिकने वाले घी की जांच के लिए भी कहा गया,
*कई नामी कंपनियों के घी व मक्खन के सैंपल लिए गये*
सैंपल का टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी,
यह अभियान मण्डल के उपायुक्त और जनपदीय अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है,
*देहरादून में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छापेमारी*
*कुमाँऊ मण्डल में भी युद्वस्तर पर अभियान शुरू*
