Headlines

श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे भाजपा नेता मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय।

केदारनाथ

भाजपा नेता पूर्व राष्ट्रीय महासचिव तथा मध्य प्रदेश के नगरीय विकास आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज अपराह्न को केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत किया।

मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली के भी दर्शन किये।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इस अवसर पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को भगवान केदारनाथ का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया।

 

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *