Headlines

38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और उत्तराखंड में ucc लागू होने पर पीएम ने बधाई दी ।

देहरादून

नेशनल स्पोर्ट्स उद्घाटन के मौके पर पीएम का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि देश के खिलाड़ी मुझे PM नहीं अपना परम मित्र मानते हैं।

देश भर में आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा हैं।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पीएम ने कहा कि खो खो और शतरंज की इंडिया की टीम चैंपियन बनी हैं…..

खिलाड़ी आज स्पोर्ट्स को एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटी नहीं बल्कि प्रमुख करियर चॉइस के रूप में ले रहे हैं

Pm ने कहा कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं…

देश ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा हैं…

अवस्थापना विकास को विकसित करता हैं….

पीएम ने कहा की ओलंपिक से देश को टूरिज्म और आर्थिकी में बढ़ावा मिलता हैं…

पीएम ने कहा कि जैसे उत्तराखण्ड को नेशनल गेम्स का लाभ हो रहा हैं….वैसे ही देश को ओलंपिक का लाभ होगा….

ये भी पढ़ें:   आबकारी विभाग देहरादून की टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में की गई छापेमारी रेस्टोरेंट की तलाशी लेने पर 104 पाउच माल्टा देशी शराब एवं 61 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद हुए

पीएम ने एक बार फिर इस दशक को उत्तराखंड का दशक बताया

पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें

उत्तराखंड में ucc लागू होने पर पीएम ने बधाई दी ।

 

पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में उनका दूसरा घर हैं, उन्होंने कहा शीतकालीन यात्रा के दौरान वो उत्तराखंड आना चाहते हैं

सभी खिलाड़ियों को पीएम ने आवाहन किया की वो उत्तराखंड में एडवेंचर और शीतकालीय टूरिज्म का लुफ्ट उठाएं….

PM ने खिलाड़ियों से किया आग्रह कि आपके मेडल के भारत को एकता और श्रेष्ठता की चमक नजर आए…

आप संस्कृति और खानपान की जानकारी ले आकर जाए और स्वच्छता को लेकर भी पीएम ने आग्रह किया…..

PM ने कहा कि ओबेसिटी यानी मोटापे की समस्या हमारे पूरे देश की एक नई फिटनेस समस्या बढ़ रही हैं…

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में, राज्य में ऊर्जा और ईंधन बचत के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

उन्होंने कहा कि नेशनल गेम्स हमे सिखाया हैं कि हमें फिटनेस पर फोकस करना जरूरी हैं…

उन्होंने सभी मौजूद लोगों से आग्रह किया सभी अपने स्वस्थ और खाने का खयाल रखें हो खाने के तेल का इस्तेमाल 10 फीसदी कम करें…

PM ने सभी से फिट इंडिया का आवाहन किया हैं….

Pm ने सभी दर्शकों को मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन कर के 38वे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत की …

*प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 38 वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुवात*

*हरिद्वार शांतिकुंज के 2500 विद्यार्थियों ने शंखनाद से किया उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल की शुरुवात…*

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में में आतिशबाजी से गूंजा असमान….

ये भी पढ़ें:   सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

38 वें राष्ट्रीय खेल-एक नजर

आयोजन अवधि
-28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी खेल गतिविधियां

खेल स्पर्धाएं
-कुल 35 खेल स्पर्धाएं होनी हैं। इसमें से 33 मेडल टेली गेम, दो डेमो गेम।

नए खेल
-योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है।

प्रतिभागिता
-पूरे देश से लगभग दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।

पहाड़ से मैदान तक
-आठ जिलों में गतिविधियां, दून-हरिद्वार से खटीमा-टिहरी तक आयोजन

हरित पहल
-ग्रीन गेम थीम है। पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप।

प्रतीक-पहचान
-राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर। मशाल का तेजस्विनी नाम।

ध्येय वाक्य
-खेलों की टैगलाइन संकल्प से शिखर तक है, जिसका जिक्र एंथेम में भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *