Headlines

16 वें वित्त आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड वित्त आयोग की टीम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून

16 वें वित्त आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आई है । सोमवार को वित्त आयोग की टीम ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और अधिकारियों के साथ बैठक की ।

वित्त आयोग के दौरे को लेकर देखिए ये रिपोर्ट

16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया और उनके साथ आयोग के सदस्य मौजूद रहे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ शासन के आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहे । उत्तराखंड सरकार ने वित्त आयोग के सामने राज्य की स्थिति का विवरण रखा , वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया ने आयोग के दौरे को लेकर मीडिया को जानकारी दी । उन्होंने बताया कि आयोग राज्य की आर्थिक स्थिति और सभी मामलों पर चर्चा कर रहा है ।

ये भी पढ़ें:   भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं

वित्त आयोग के अध्यक्ष ने बताया की सविंधान के 73 वें और 74 वें संशोधन के तहत निकायों और पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूर करने की ओर भी प्रयास किए जा रहे हैं । लेकिन ये राज्यों की भी जिम्मेदारियों है कि वो निकायों और पंचायतों को मजबूत करें

हिमालय राज्यों को लेकर आयोग का कहना है कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक स्थिति और चुनौतियाँ अलग अलग होती हैं । पहले 14 वें वित्त आयोग और 15 वें वित्त आयोग में हिमालयी राज्यों को काफ़ी कुछ दिया गया है
लेकिन वर्तमान आयोग में क्या होगा इस पर वो कुछ अभी नहीं कह सकते हैं

ये भी पढ़ें:   भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *