Headlines

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

देहरादून रायवाला

सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का सबक

हरिपुरकलां स्थित होटल में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में हुडदंग मचा रहे 06 अभियुक्तो को धारा 170 बीएनएसएस में पुलिस ने किया गिरफ्तार*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार गश्त/चैकिंग करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने तथा सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

थाना रायवाला को कन्ट्रोल रुम के माध्यम से हरिपुरकला क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने को लेकर 02 पक्षों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचां तथा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। किन्तु दोनो पक्ष और अधिक आक्रामक होकर एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गये, जिस पर किसी भी प्रकार की बडी घटना के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से हुडदंग मचाने वाले 06 अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1- गौरव दत्त पुत्र सतीश कुमार नि0 राणा कालोनी, हरिपुरकला, उम्र-43 वर्ष
2- आकाश पुत्र राजकुमार नि0 मोतीचूर लाईनपार, हरिपुरकला, उम्र- 30 वर्ष
3- पुनित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा नि0 मोतीचूर लाईनपार, हरिपुरकला, रायवाला, उम्र – 29 वर्ष
4- राजेश मालवीय पुत्र रामलाल मालवीय नि0 शिक्षक कालोनी, जिला खारगोम, मध्य प्रदेश, उम्र 32 वर्ष
5- रवि अहीरवाल पुत्र आशाराम अहीरवाल नि0 ग्राम खोया तहसील गोराई सागर, मध्य प्रदेश, उम्र – 22 वर्ष
6- नितिन पुत्र आशाराम अहीरवाल नि0 ग्राम खोया, तहसील गोराई सागर, मध्य प्रदेश, उम्र – 20 वर्ष

ये भी पढ़ें:   भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश सह-प्रभारी और नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज आज पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *