Headlines

Uttarakhand – लगभग 20 सालों बाद घाटे से उभरा उत्तराखंड परिवहन निगम, यहां पढ़े कितना हुआ मुनाफा

Uttarakhand

देहरादून –  पुष्कर सिंह धामी सरकार के गुड गवर्नेंस को उत्तराखंड रोडवेज (परिवहन निगम) ने धरातल पर उतारकर राज्य में नई नजीर पेश कर दी हैं। निगम ने धामी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में न सिर्फ 20 साल के घाटे को मात दे दी है । बल्कि रिकॉर्ड 56 करोड़ का मुनाफा भी कमाया है ।

गौरतलब है कि उत्तराखंड परिवहन निगम की इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खुशी जाहिर की है । सीएम धामी ने इस उपलब्धि के लिए परिवहन निगम के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रबंध निदेशक डॉ आनद श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है ।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर

बता दें कि राज्य बनने के करीब तीन साल बाद यानी 2003 में उत्तराखंड परिवहन निगम उत्तरप्रदेश से अलग होकर अस्तित्व में आया था। इस दौरान रोडवेज के हिस्से यूपी से नई, पुरानी करीब 957 बसें आईं थी। लेकिन खटारा बसें, खराब सड़के, कुप्रबंधन और यूपी की देनदारी के चलते परिवहन निगम लगातार घाटे में चलता गया था । इससे परिवहन निगम के सामने नई बसों की खरीद, संचालन और कर्मचारियों को वेतन देने तक के लाले पड़ गए थे।

इतना ही नही मार्च 2020-21 में कोरोना संक्रमण काल ने तो निगम की कमर तोड़ कर रख दी थी। इस दौरान निगम का घाटा 2020 से पहले 250 करोड़ से 2022 तक सीधे 520 करोड़ तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

सीएम धामी का बड़ा ऐलान – अब निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 330 नई बसें –

उत्तराखंड परिवहन निगम के पास वर्तमान में 1350 बसें हैं। इनका संचालन राज्य के भीतर और दूसरे राज्यों में किया जा रहा है। खासकर 151 सीएनजी युक्त बसें दिल्ली रूट पर चल रही हैं। निकट भविष्य में 200 सीएनजी बसें पहाड़ और मैदानी रूट पर संचालन के लिए खरीदने की योजना हैं। जबकि पहाड़ी मार्गों के लिए 130 बसों को खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरणों में चल रही हैं। इससे काफी हद तक राज्य की परिवहन व्यवस्था पटरी पर आ जाएंगी।

राज्य में 8 स्टेशन तैयार, 13 पर चल रहा कार्य
उत्तराखंड में बेहतर परिवहन। व्यवस्था के लिए निगम लगातार सुधार कर रहा है। खासकर घाटे से उभरने के बाद निगम ने 8 बस स्टेशन तैयार कर दिए हैं। जबकि 13 बस स्टेशन का काम प्रगति पर हैं। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और काठगोदाम में 4 आईएसबीटी प्रस्तावित हैं। साथ ही श्रीनगर, कोटद्वार, रुड़की, रानीखेत, काशीपुर में पांच वर्कशॉप बनाने के प्रस्ताव हैं।

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का किया लोकार्पण

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *