Headlines

खेल मंत्री रेखा आर्या ने संडे ऑन साइकिल रैली में शहर वासियों के साथ देहरादून की सड़कों पर चलाई साइकिल दूनवासियों को दिलाई गई फिटनेस अवेयरनेस की शपथ

देहरादून,

जून का पहला संडे देहरादून वासियों के लिए बेहद खास रहा जब सैकड़ो की संख्या में लोगों में ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर साइकिल रैली में सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने साइकिल रैली का नेतृत्व किया।
संडे ऑन साइकिल रैली सुबह पवेलियन ग्राउंड से शुरू हुई और एनआईवीएच के गेट से वापस पवेलियन ग्राउंड में समाप्त हुई।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सैन्य भूमि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने का उनका सपना तब पूरा होगा जब यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकलेगा। रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश के गांव गांव और छोटे कस्बों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम बनाने के पीछे यही संकल्प है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड में घर-घर से सैनिक निकलते रहे हैं, ठीक उसी तरह हर गांव गली में खेलों में चैंपियन पैदा हों।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फिटनेस का बहुत अच्छा साधन है और इससे हमारी सेहत सुधरने के साथ-साथ पर्यावरण की सेहत भी सुधरेगी।

खेल मंत्री ने आम लोगों को आह्वान किया कि वह साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। खेल मंत्री ने प्रतिभागियों को फिटनेस अवेयरनेस की शपथ भी दिलाई।
साइकिल रैली में 7 साल के बच्चे भी शामिल थे तो वही 70 साल के वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें पूरे उत्साह के साथ शिरकत की।

रैली के समापन अवसर पर लकी ड्रा के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग के विजेताओं को चुना गया और उन्हें पुरस्कार दिए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *