Headlines

एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार

देहरादून

एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोङ का कारोबार

घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार*

जीएमवीएन एवं स्थानीय व्यापारियों को भी मिल रहा बढ़ती यात्रा का लाभ, 100 करोड़ से अधिक का हुआ व्यापार*

बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है,

जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है,

*सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन*

ये भी पढ़ें:   सेवा संकल्प अभियान के तहत सचिवालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई

वर्ष 2025 की यात्रा के लिए 02 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए थे।

बाबा के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है।

रविवार 01 जून को बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 07 लाख पार हो चुकी है।

पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारपुरी पहुंचे हैं।

*घोड़ा -खच्चर संचालन से 40.5 करोड़ रुपए की आय*

*हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ रुपयों का कारोबार*

*डंडी -कंडी से एक करोड़ से अधिक की आय*

*टैक्सी संचालन से करीब 7 करोड़ रुपए अर्जित*

ये भी पढ़ें:   सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 30.78 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

*होटल प्रतिष्ठानों ने किया 100 करोड़ से अधिक का कारोबार*

*”श्री केदारनाथ धाम यात्रा उत्तराखंड की आस्था और संस्कृति की पहचान बन चुकी है।*

*सरकार का लक्ष्य केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है।*

*हम प्रयासरत हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाएं।* — *पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *