Headlines

कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

देहरादून

कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम विस्फोट की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, अस्पताल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

प्रकरण की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल एसओजी टीम,बम स्क्वायड तथा डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर प्रत्येक वार्ड, ओपीडी, बेसमेंट, पार्किंग तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की बम स्क्वायड एवं डॉग स्क्वायड द्वारा सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई इसके उपरांत अस्पताल प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ते जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। यह भी संज्ञान में आया है कि कैलाश हॉस्पिटल की अन्य शाखों गाजियाबाद आदि को भी इसी प्रकार के धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं।
ईमेल की तकनीकी जांच हेतु साइबर सेल को सूचित किया गया है, और मेल आईडी की ट्रेसिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:   आबकारी आयुक्त देहरादून के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चल रहा अभियान

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच सतत जारी है।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *