Headlines

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

देहरादून

कारगिल विजय दिवस पर शहीद परिवारों को किया जाएगा सम्मानित: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी*

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 26 जुलाई को मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए उत्तराखंड के वीर जवानों के परिजनों, वीरांगनाओं एवं वीर माताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामयी ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शौर्य दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति हमारी श्रद्धांजलि और कृतज्ञता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून के परेड ग्राउंड में महिला जन आक्रोश रैली का आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली में हुए शामिल,

बैठक में मंत्री ने देवभूमि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सैन्य धाम के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इसके साथ ही प्रदेश में शहीद द्वारों के निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों के जीर्णाेद्धार कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Collection Agrile – Farm & Farmer WordPress Theme Agrimo – Agriculture & Organic Farm WordPress Theme Agrinice – Agriculture & Organic Food Elementor Template Kit Agrios – Agriculture Farming WordPress Theme Agrofields – Food Shop & Grocery Market WP Theme Agrool – Agriculture Farming Elementor Template Kit Agrox – Agriculture Organic Farming WordPress Theme Aguvic – Creative Digital Agency Elementor Template Kit AH Personal – Creative Resume & Blog Theme AH Survey – WordPress Survey Builder With Multiple Questions Types